20 Apr 2024, 03:24:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

रायपुर। दिवाली का उत्साह राजधानी रायपुर सहित देश भर में अब जगमगाने लगा है। आज यानी मंगलवार को धनतेरस है और इसके साथ ही पांच दिनों तक मनाए जाने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हो रही है। धनतेरस के बाद क्रमश: नरक चौदस, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा व भाईदूज पर्व मनेगा। दिवाली के दौरान धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा ही सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। दीप पर्व के लिए इस साल भी देशवासियों में जबर्दस्त उत्साह है। बता दें कि धनतेरस पर खरीदारी अत्यंत शुभ मानी जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 7.19 बजे से 8.17 बजे तक का है। 
 
ऐसे करें धनतेरस की पूजा
- सबसे पहले मिट्टी का हाथी और धन्वंतरि भगवानजी की फोटो स्थापित करें।
-  चांदी या तांबे की आचमनी से जल का आचमन करें।
- भगवान गणेश का ध्यान और पूजन करें।
-  हाथ में अक्षत-पुष्प लेकर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें।

इस मंत्र का करें जप
देवान कृशान सुरसंघनि पीडितांगान, दृष्ट्वा दयालुर मृतं विपरीतु काम: 
पायोधि मंथन विधौ प्रकटौ भवधो, धन्वन्तरि: स भगवानवतात सदा न: 
ॐ धन्वन्तरि देवाय नम: ध्यानार्थे अक्षत पुष्पाणि समर्पयामि...
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »