19 Apr 2024, 19:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » Raipur

नवरात्रि के दौरान रेलवे का ब्लॉक पैसेंजर यात्रियों को भारी झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2017 3:06PM | Updated Date: Sep 21 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। नवरात्रि के दौरान रेलवे लाइन की मरम्मत करने वाली है। इसके चलते कुछ ट्रेनें 24 से 27 सितंबर रद्द रहेंगी। वहीं कई को आधे रास्ते में समाप्त किया जाएगा। 28 सितंबर से स्थिति सामान्य हो जाएगी। मेन लाइन होने के कारण बिना ब्लॉक लिए मरम्मत नहीं हो सकती है। 
 
हालांकि इसके लिए एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रभावित नहीं किया गया है। ऐसे में यह तय है कि मेमू व पैसेंजर के यात्रियों को परेशानी झेलनी होगी। 25, 26 व 27 सितंबर 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर मेमू, 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी। वहीं 58203 गेवरारोड-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। बिलासपुर-गेवरारोड के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी। इसी तरह 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर बिलासपुर-संबलपुर और 58117 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी। वहीं 24, 25 व 26 सितंबर 58204 रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी। यहां से दूसरे दिन 58203 गेवरारोड-रायपुर पैसेंजर बनकर रवाना होगी। इसके अलावा 25, 26 व 27 सितंबर को 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर संबलपुर स्टेशन में समाप्त होकर वहीं से 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर बनकर रवाना होगी। इसी तारीख को 58118 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन तक चलेगी। यहीं से 58117 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बनकर छूटेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »