29 Mar 2024, 12:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » Raipur

जनता कांग्रेस का कुर्सी छोड़ो आंदोलन का दूसरा चरण शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 9:50PM | Updated Date: Aug 17 2017 9:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस का कुर्सी छोड़ो आंदोलन का दूसरा चरण 19 अगस्त से शुरू होगा जिसमें राज्य से पार्टी के लाखो सदस्य राज्य की भाजपा सरकार के घोटालों पर पोस्टकार्ड भेजकर मुख्यमंत्री पर कार्रवाई की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे। पार्टी प्रवक्ता सुब्रत डे ने यहां कहा कि जनता कांग्रेस के 40 जिला अध्यक्ष, 18 उपजिला अध्यक्ष एवं 47 विभाग अध्यक्ष पूरी प्रदेश में प्रधानमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड अभियान चलाएंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश की जन भावना को दिल्ली पहुंचाने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के 10 लाख कार्यकर्ता लगातार भिड़े रहेंगे। 
 
उन्होने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्री भी शासकीय जमीन घोटाला, आय से अधिक संपत्ति के मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष पर भी आदिवासियों के जमीन कब्जा, निम्न आय वर्ग के आवंटित जमीन पर आलीशान हवेली सहित नेता प्रतिपक्ष पर शासकीय तालाब कब्जा करने के अनेक आरोप है। उन्होंने दावा किया ऐसी स्थिति में भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के सपने को मात्र जनता कांग्रेस ही सरकार कर सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »