24 Apr 2024, 05:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » Raipur

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 4:36PM | Updated Date: Aug 17 2017 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। राखी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बेंद्री के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मामूली घायल हो गया। राखी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमासिवनी निवासी कुछ लड़के 4-5 मोटरसायकल में दो-दो की संख्या में सवार होकर जतमई जाने के लिए निकले थे।
 
ग्राम बेंद्री के पास अभनपुर के तरफ से आ रही कार (सीजी 04 एचई 1400) के चालक ने बाइक (सीजी 04 एलएच 6870) को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। वहीं बाइक सवार भवानी टंडन (18) की मौके पर ही मौत हो गई। अनिकेश टंडन (17) को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। कार सवार जयदीप शर्मा, उमेश क्षत्री, आशुतोष चौबे व सिद्धार्थ जैन को भी चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »