18 Apr 2024, 10:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

रायपुर। अपनी ही दो सौतेली पुत्रियों के साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाने वाले कलयुगी पिता को गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार संजय गांधी नगर निवासी 40 वर्षीय प्रार्थिया ने कल शाम थाने में शिकायत किया कि, 2005 में उसके पहले पति का निधन हो गया था। उसके पहले पति से प्रार्थिया  के 4 बच्चे हैं। जिसमें से दो लड़किया और दो लड़के हैं। जिसके बाद प्रार्थिया ने 2009 में आरोपी विनोद चौधरी से विवाह कर लिया। इससे प्रार्थिया को दो बच्चे हुए। विनोद आदतन शराबी है और शराब के नशे में आए दिन अपनी पत्नी व सभी बच्चों से मारपीट करता है।
 
बताया जाता है कि, जब प्रार्थिया काम में चली जाती थी तो आरोपी 17 वर्षीय सौतेली पुत्री से मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता था। जब आरोपी ने अपनी दूसरी सौतेली 15 वर्षीय पुत्री से शारीरिक संबंध बनाया तो दोनों बहनें ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। प्रार्थिया की शिकायत पर गुढ़ियारी पुलिस ने आरोपी पिता को धारा 376,  323, 506 पास्को एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »