25 Apr 2024, 17:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बालोद। जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम सोरर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों मौत हो गई। मजदूरी और खेती किसानी कर जीवन-यापन करने वाले परिवार में अब मात्र 10 साल का एक बच्चा और बाहर गया उनके चाचा ही जीवित बचे हैं। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सोरर में शुक्रवार सुबह पटेल परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला राजबती कपड़े सुखा रही थी, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसे जमीन पर गिरे देखकर बड़ी बहू दामिनी  उठाने के लिए गई और वह भी करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी भी मौत हो गई। इसी तरह छोटी बहू चित्ररेखा और बेटा सत्यनारायण की भी करंट प्रवाहित तार में चिपकने से दर्दनाक मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना के दौरान 10 साल का बच्चा ढालेंद्र गांव के बाहर टायलेट गया था जो बच गया। उसने घर में आते ही देखा कि घर के सभी सदस्य एक साथ गिरे पड़े हैं। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका को भांपकर सीधे पड़ोस के घर में बताने चला गया। पड़ोसियों ने आकर देखा कि सभी लोगों की मौत करंट की चपेट में आने से हो गई। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »