29 Mar 2024, 02:00:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

रमन ने फिल्म अभिनेता ओमपुरी के निधन पर किया शोक व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 2:49PM | Updated Date: Jan 6 2017 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओमपुरी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ.सिंह ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्री ओमपुरी ने लगभग 40 वर्षों के अपने फिल्म कैरियर में 'गांधी, 'अर्द्धसत्य' 'आक्रोश,' 'फर्ज' और 'सिटी आॅफ जॉय' जैसी अनेक कालजयी फिल्मों में यादगार भूमिका निभाइ। उन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय के माध्यम से देश और समाज की ज्वलंत समस्याओं की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया और समाज को सही दिशा में चलने की प्रेरणा दी।

उन्होने कहा कि लोकप्रिय अभिनेता ओमपुरी के निधन से हम सबने एक अत्यंत प्रतिभावान कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया है।उनका निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए गहरी क्षति है। उन्होने श्री ओमपुरी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। डॉ.सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »