29 Mar 2024, 00:08:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh

शौचालय निर्माण के बदले महिला से सेक्स डिमांड, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2017 4:36PM | Updated Date: Dec 10 2017 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने नगर निगम अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने शौचालय के निर्माण के लिए महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। 

महिला की शिकायत के बाद शुक्रवार को जुटमिल पुलिस स्टेशन में रायगढ़ नगर निगम के उप-इंजीनियर आईपी सारथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सारथी पर धारा 509 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
पुलिस ने कहा कि पीड़ित के घर शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। 21 नवंबर को नगर निकाय ने अचानक महिला को नोटिस जारी और निर्माण कार्यों को अवैध बताते हुए रोक दिया। महिला ने निर्माण कार्य फिर से चालू करने के लिए आरोपी उप-इंजीनियर के 
सामने वैध दस्तावेज पेश किए।
 
सब-इंजिनियर ने अगले दिन महिला को कॉल किया और अश्लील बातें करते हुए शौचालय के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। महिला ने पुलिस को बताया कि सारथी ने उसे धमकी भी दी। उसने कहा कि अगर प्रस्ताव नहीं स्वीकारा गया तो वो उसके घर को अवैध बता कर ध्वस्त कर देगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »