25 Apr 2024, 19:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव रायगढ़ मार्ग पर निजी यात्री बस और ट्रक की भिड़ंत हो जाने से एक बच्ची की मौत हो गई तथा 20 से अधिक बस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायगढ़ से जशपुर जा रही निजी बस की पत्थलगांव के समीप ट्रक से भिड़ंत हो जाने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर कांसाबेल निवासी 8 वर्षीय प्रिसी उरांव की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल के बीएमओ डॉ.जेम्स मिंज ने बताया कि 3 घायलों की स्थिति चिंताजनक होने के नाते उन्हें उपचार के लिए अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। बाकारूमा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »