20 Apr 2024, 08:46:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Chhatisgarh » raigarh

रायगढ़ से मुंबई तक साइकिल यात्रा जहां ठहरेंगे, वहां पर लगाएंगे पौधे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2017 6:02PM | Updated Date: Sep 20 2017 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। स्वच्छ भारत के निर्माण और विश्वशांति के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए रायगढ़ से मुंबई तक की साइकिल यात्रा ‘स्वच्छ भारत एवं विश्व शांति यात्रा’ के नाम से आयोजित की जा रही है। 
 
मंगलवार को रायगढ़ से साइकिल यात्री रायपुर पहुंचे, जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने उनका स्वागत किया। फिर यहां से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह साइकिल यात्रा रायगढ़ से मुंबई के लिए निकली है। इस दौरान वे 1400 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। साइकिल यात्री रास्ते में जगह-जगह रुकते जाएंगे। जहां वे पैधारोपण करेंगे। 
 
 नीम के पौधों को लगाने के साथ ही साइकिल यात्री लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगे और इसका महत्व समझाएंगे। हर दिन 50 से 70 किलोमीटर की यात्रा करते हुए 22 से 25 दिनों में मुंबई पहुंचकर वे स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुलाकात करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »