19 Apr 2024, 08:22:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

1984 के दंगों के लिए राजीव को मरणोपरांत दी जाए सजा : विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2018 10:53AM | Updated Date: Dec 18 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी मरणोपरांत सजा दी जानी चाहिए। अनिल विज ने 1984 के सिख दंगों के दौरान हुए नरसंहार के लिए राजीव गांधी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि राजीव को सजा देनी चाहिए, जिससे इन दंगों में मारे गए करीब 3400 सिखों के परिवारों को पूरा न्याय मिल सके।
 
विज ने अपने एक ट्वीट में कहा, 1984 सिख दंगों के दोषियों में से एक और कांग्रेसी सज्जन कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इससे दंगों से प्रभावित सिख परिवारों को थोड़ा सकून तो मिला है लेकिन पूरा न्याय तो तभी मिलेगा, जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी सजा मिलेगी।
 
उन्होंने कहा, उस समय राजीव गांधी ने यह कहते हुए नरसंहार का समर्थन किया था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राजीव गांधी को दिए भारत रत्न सहित सभी अलंकार वापस ले लिए जाने चाहिए और उनके नाम से चल रही योजनाओं और प्रकल्पों से राजीव गांधी का नाम मिटा देना चाहिए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »