19 Apr 2024, 13:53:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

चुनाव के समय ही भाजपा को याद आते हैं राम : कुशवाहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 10:19AM | Updated Date: Dec 17 2018 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को कहा कि भाजपा नीत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को राम मंदिर की याद पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में कभी नहीं आई और अब चुनाव के नजदीक आते ही वह मंदिर का मुद्दा उठाकर देश के लोगों को गुमराह करने में लगी है।
 
राजग से नाता तोड़ने और केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कुशवाहा पहली बार यहां पार्टी की ओर से आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे पर काम कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »