20 Apr 2024, 09:19:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एनकाउंटर के बाद पुलवामा में बवाल, 7 नागरिकों की मौत, 1 जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 12:46PM | Updated Date: Dec 15 2018 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति को लेकर विशिष्ट खुफिया जानकारी प्राप्त करने के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के सिरनू गांव में ऑपरेशन लॉन्च किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने प्रतिशोध किया, जिससे मुठभेड़ हुई। अभी भी मुठभेड़ चल रहा है। एनकाउंटर में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है।

इसके अलावा क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए संघर्ष से 7 नागरिक भी मारे गए हैं। गोलीबारी से घायल हुए दो युवाओं की पहचान आमिर अहमद और आबिद हुसैन के रूप में हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको मृत घोषित किया गया। अधिकारियों ने पुलवामा में मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी हैं और जम्मू क्षेत्र में कश्मीर घाटी और बनिहाल शहर के बीच रेल सेवाएं रोक दी गई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »