29 Mar 2024, 15:00:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हथियार समेत दो कुख्यात गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 7:14PM | Updated Date: Dec 14 2018 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गया। बिहार में गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के  कामता प्रसाद सिन्हा कॉलेज के समीप सीमेंट फैक्ट्री के नजदीक से पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चंदौती थाना क्षेत्र के  कामता प्रसाद सिन्हा कॉलेज के समीप एक सीमेंट फैक्ट्री के नजदीक एक वाहन से कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ मोहम्मद शादाब और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से  पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल, देशी कट्टा और कुछ कारतूस बरामद  किया है। मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान कई आपराधिक कांडों में अपनी संलिप्तता  स्वीकार की है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »