26 Apr 2024, 02:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुशासन होगा कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता: गहलोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 6:58PM | Updated Date: Dec 14 2018 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने जा रहे अशोक गहलोत ने कहा है कि सुशासन उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी जिससे पिछले पांच वर्ष के कुशासन से जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा किए जाने के बाद श्री गहलोत ने बातचीत में कहा कि उनकी सरकार का जोर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करना होगा। उन्होंने कहा, किसानों और युवाओं की समस्याओं को हल करने पर हमारा विशेष जोर होगा। भारतीय जनता पार्टी के पिछले पांच वर्ष के कुशासन से राज्य की जनता को बहुत तकलीफ हुयी है

जिससे उनमें बहुत गुस्सा था। मुख्यमंत्री का पद सौंपे जाने के लिये उन्होंने श्री गांधी और नवनिर्वाचित विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एक बार फिर राज्य की जनता की सेवा करने का मौका मिला है और वह जनता खासकर किसानों, युवाओं और कमजोर वर्ग के लोगों की समस्याओं को हल करने में कोई कसर नहीं उठा रखेंगे।

गहलोत ने कहा कि उनकी पिछली सरकार द्वारा शुरू की गयीं जन कल्याण की कई परियोजनाओं को बंद कर दिया जिससे जनता को तकलीफ हुई है। इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। पिछले दो दिन की जद्दोजहद के बाद श्री गांधी ने श्री गहलोत को मुख्यमंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। श्री गहलोत 1999 में पहली बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे और पांच वर्ष तक इस पद पर रहे। वह दूसरी बार 2008 से 2013 मुख्यमंत्री रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »