29 Mar 2024, 01:12:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

त्रिपुर सुंदरी पहुंचीं वसुंधरा राजे, दर्शन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 9:52AM | Updated Date: Dec 11 2018 9:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्‍थान सहित पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज सामने आएंगे। वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे स‍िंध‍िया बांसवाड़ा के त्रिपुर सुंदरी मंदिर पहुंची हैं। राजे यहां दिन भी गुजार सकती हैं। बता दें कि तमाम एग्जिट पोल्स में राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए गए हैं।
 
नवंबर के अंत में हुई वोटिंग में राजस्‍थान में विधानसभा की 199 सीटों पर वोट डाले गए थे। राजस्‍थान में वर्तमान सरकार भारतीय जनता पार्टी की है और वसुंधरा राजे को एक बाद फ‍िर भाजपा ने 2018 के लिए अपना चेहरा बनाया था। भाजपा को इस बार कांग्रेस पार्टी से टक्‍कर मिली है। भाजपा की कमजोरी की कई वजह आंकी गई थीं। हालांकि नतीजे आने से पहले कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं। 
 
कांग्रेस ने इस चुनाव में अपना चेहरा साफ नहीं किया था। कैंपेन में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ही नजर आए थे। कांग्रेस ने अनुभवी और पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलौत और युवा नेता सचिन पायलट को साथ चुनाव की कमान दी थी।
 
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चले। छत्तीसगढ़ में दो चरणों 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान हुआ। मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर, राजस्थान एवं तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले गए। इन चुनाव नतीजों पर सभी की नजरें लगी हैं। इनमें से तीन राज्य हिंदी हार्टलैंड के हैं। 11 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो गया है। ऐसे में कहा जा रहा है क‍ि चुनावों की धमक संसद में भी सुनाई देगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »