18 Apr 2024, 11:11:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिमला में मौसम की सबसे सर्द रात - तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 2:06PM | Updated Date: Dec 6 2018 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बीती रात मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर तापमान हिमांक बिंदु से नीचे रहा। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।
 
लाहौल और स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले में कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुरम्य पर्यटन स्थल मनाली का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »