28 Mar 2024, 14:44:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिमला में मसाज पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट- 7 लड़किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2018 1:14PM | Updated Date: Nov 18 2018 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में पुलिस ने शनिवार देर शाम मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के स्कैंडल प्वाइंट के पास एक मसाज पार्लर की आड़ में पिछले काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने इस मजास पार्लर में रेड डाली और मौके से 6 लड़कियों को बरामद किया। वहीं एक मैनेजर और कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी लड़कियां अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। इसमें एक विदेशी युवती भी शामिल हैं। हिरासत में ली गई युवतियों में एक थाइलैंड, दो मणिपुर और तीन दिल्ली की हैं. हिरासत में ली गई युवतियों से विदेशी करंसी भी बरामद हुई है। 
 
शिमला पुलिस को सूचना मिली कि एक मसाज पार्लर में मसाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार राजधानी शिमला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर नोटों के साथ मसाज पार्लर में भेजा और नोटों पर लगे क्रमांक नंबर नोट कर किए। ग्राहक को एक खुफिया इलेक्ट्रॉनिक चिप भी दिया गया। सेक्स रैकेट की खबर सही पाने पर पुलिस टीम पार्लर पहुंची और वहां मौजूद युवतियों को हिरासत में ले लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »