24 Apr 2024, 22:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुर्घटना में वृद्ध की मौत , सड़क जाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 9:30PM | Updated Date: Nov 16 2018 9:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चम्पारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के हुसैनी ठाट के निकट राजकीय राज मार्ग 74 पर सड़क दुर्घटना में वृद्ध की हुयी मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इब्राहिम देवान (60) नमाज पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ राजकीय राज मार्ग 74 को जाम कर दिया है।पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »