19 Apr 2024, 16:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध शराब पकड़ने गए पुलिस कर्मियों ने चलाई गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 9:29PM | Updated Date: Nov 13 2018 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नवसारी। गुजरात में नवसारी ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को अवैध शराब के वाहन पकड़ने गये पुलिस कर्मियों को गोली चलानी पड़ी। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कस्बा गांव के निकट तड़के अवैध शराब की गाड़यिों को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश कर रहे शराब कारोबारियों को रोकने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से आठ वाहनों में लगभग 15 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त कर ली है। पुलिस मामला दर्ज करके अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »