19 Apr 2024, 14:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अगले साल तक पूरी हो जाएंगी 1.25 लाख आरक्षियों की भर्ती : योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2018 3:45PM | Updated Date: Oct 21 2018 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। अगले साल के अंत तक करीब सवा लाख आरक्षियों की भर्ती पूरी करने का भरोसा दिलाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सरकार राज्य की जनता को बेहतर पुलिंसिग देने के साथ साथ पुलिस कर्मियों की समस्यायों के निदान के लिये कृतसंकल्प है। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर योगी ने यहां पुलिस लाईन में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा

कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है और उनके हित में सभी आवश्यक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस बल की कमी को दूर करने तथा कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए भर्तियों में तेजी लाने का कार्य कर रही है। वर्ष 2019 के अन्त तक आरक्षी स्तर पर लगभग 1.25 लाख आरक्षियों की भर्ती पूर्ण होने से पुलिस बल में आरक्षियों की कमी लगभग समाप्त हो जाएगी। इसका सीधा लाभ आम जनता को होगा क्योंकि तब लोगों को बेहतर पुलिंसिग दी जा सकेगी।

साथ ही, पुलिसकर्मियों के अवकाश प्राप्त करने की वर्तमान समस्याओं का भी समाधान हो सकेगा। उन्होने कहा कि वर्ष 2018 में घोषित परिणाम के अनुसार 29,303 पुलिस आरक्षी प्रशिक्षणरत हैं, जिनमें 5341 महिला आरक्षी, 20134 पुरुष आरक्षी तथा 3828 पीएसी के जवान भी हैं। इसके अतिरिक्त 42,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रचलित है। इनमें और तेजी लाने के लिए अगले चरण में 51,216 पुलिस कर्मियों की भर्ती का भी कार्यक्रम पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा घोषित किया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »