28 Mar 2024, 19:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रेल हादसे में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2018 12:49PM | Updated Date: Oct 20 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। अमृतसर में जोड़ा फाटक पर हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है और लोगों के आक्रोश को देखते हुए शमशान घाट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। दुघर्टना में मारे गए युवक सचिन (16) और राजवीर (16) का आज उनके  परिजनों ने मोहकमपुरा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ि‍त परिवारों ने बताया कि संस्कार के लिए जरूरी लकड़ियों तथा अन्य सामान का सरकार की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। राजवीर के दादा तरसेम सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा अस्पताल या शमशान घाट पर  उचित इंतजाम नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने उनसे सम्पर्क नहीं किया है। 
 
लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अन्य जिलों से पुलिस बल मंगवा कर अस्पतालों तथा शमशान घाट पर तैनात कर दिया है। उस दुघर्टना में 61 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से अभी तक 20 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर लोग आज भी अपने  परिजनों के गायब होने की शिकायत कर रहे हैं। उनका कहना है कि शव न तो अस्पताल में हैं और न ही उनके संबंध में काई जानकारी दी जा रही है। जीआरपी पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 304 ए, 337 और 338 के तहत मामला दर्ज किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »