19 Apr 2024, 22:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बक्सर में किसान की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 6:25PM | Updated Date: Oct 19 2018 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के सेमरी थाना अंतर्गत रामदास राय डेरा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर सुबह में पुलिस ने राजा नवरंगरायपुर गांव से कुछ दूर एक खेत से किसान धुरबल यादव (52) का शव बरामद किया। अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। यादव कल शाम को ही घर से कहीं गए थे। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »