24 Apr 2024, 09:46:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पटना में कार की चपेट में आने से महिला और बच्चे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 6:23PM | Updated Date: Oct 19 2018 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार में राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में आज कार की चपेट में आने से एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि न्यू बाईपास रोड में चमनचक गांव के निकट एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बच्चे को कार चालक ने तत्काल स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी भी मौत हो गयी। मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष जबकि बच्चे की उम्र (09) वर्ष है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि संभवत: कि दोनों मां-बेटे हो सकते हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कार को जब्त कर लिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »