29 Mar 2024, 10:57:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तमिलनाडु में बस दुर्घटना में चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 6:21PM | Updated Date: Oct 19 2018 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विल्लुपुरम। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के उलंदुरपेट में शुक्रवार तड़के  एक बस में आग लगने से चार यात्रियों की जलकर मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बस 26 यात्रियों को लेकर चेन्नई- तिरूचिरापल्ली रूट पर जा रही थी और उलंदरपेट में तड़के लगभग डेढ़ बजे एक टैंकर लारी से इसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंकर का डीजल टैंक फट गया और बस में आग गई। इस दौरान बस चालक अलेक्जेंडर , सहायक शक्तिवेल और अरूपुकोट्टाई निवासी महिला मोनिशा तथा एक अन्य व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।

आग की लपटों से बचने के लिए घबराए यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर नीचे कूद कर अपनी जान बचाई और इस दौरान वे झुलस गए और चोट लगने से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों की दमकल गाड़यिों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में बस और लारी दोनों बुरी तरह जल गई और घायल यात्रियों को उलंदरपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस सवार अन्य 12 यात्री सकुशल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »