25 Apr 2024, 04:54:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अहमदाबाद में इनाम वितरण के समय चली गोलियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 5:50PM | Updated Date: Oct 19 2018 5:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद शहर के चांदखेडा क्षेत्र में शुक्रवार को इनाम वितरण के समय हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने छह गोलियां चला दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि त्रागड रोड पर होम टाउन-4 में गरबा के अंतिम दिन तड़के इनाम वितरण किया जा रहा था,तभी किसी बात को लेकर सहदेव सिंह तोमर और अन्य लोगों के बीच झगड़ा हो गया और सहदेव ने छह गोलियां चला दीं। इस झगड़े में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »