20 Apr 2024, 22:07:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

बादल की हत्या की साजिश रचने वाला बीकानेर से गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 10:30AM | Updated Date: Oct 19 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में राजस्थान पुलिस ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने के मुख्य आरोपी जर्मन सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार किया।
 
2 अक्टूबर को उप्र के श्यामली में कुछ अपराधी  एक सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दो रायफलें लूटकर फरार हो गए थे। बाद में उप्र पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रायफलें बरामद कर ली थीं। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस वारदात का मुख्य आरोपी जर्मन सिंह बादल की हत्या करने की साजिश रच रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »