24 Apr 2024, 16:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

J&K: पुलवामा में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमले से 7 जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2018 10:09AM | Updated Date: Oct 19 2018 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर।  घाटी में आए दिनों सुरक्षा बलों पर आतंकी हमले होते रहते है। इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। इस विस्फोट में सात जवान घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

यह विस्फोट उस समय हुआ, जब सेना का बख्तरबंद वाहन गुरुवार को रात लगभग 9.30 बजे तहाब क्षेत्र से गुजर रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, "आईईडी विस्फोट के बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी भी की। वाहन के भीतर मौजूद जवानों से इसका मुस्तैदी से जवान दिया।" इन सात घायल जवानों में से तीन गंभीर रूप से घायल है और इन्हें श्रीनगर के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »