28 Mar 2024, 21:59:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ओडिशा में तितली तूफान ने ली 57 लोगों की जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2018 10:40AM | Updated Date: Oct 18 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा में 11 अक्टूबर को आए भीषण तूफान तितली से तीन जिलों में 57 लोगों की मौत हुई है। मुुख्य सचिव एपी पाधी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।
 
पाधी ने यहां उच्च स्तरीय समीक्षा बैैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस तूफान और बाढ़ के चलते गजपति जिले में 39 लोग और गंजम में 12 तथा कंधमाल जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 10 और लोगों की मौत हो गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार राज्य में तूफान के चलते 2200 करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »