बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में चौर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि श्रीपुर निवासी मुन्ना कुमार गांव के ही एक चौर में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान किशोर गहराई में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को निकाल लिया गया है। किशोर के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।