28 Mar 2024, 19:07:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने समाजवादी नेता अजीजुल हक के निधन पर शोक जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 8:02PM | Updated Date: Oct 16 2018 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक अजीजुल हक के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। कुमार ने यहां अपने शोक-संदेश में कहा कि अपने जीवन में श्री हक ने राज्य में समाजवाद एवं राजनीति के विभिन्न आयामों को मजबूत आधार प्रदान किया। वे लगातार सक्रिय रूप से पार्टी के पथ प्रदर्शक के रूप में अपना मार्गदर्शन देते रहे।

उनका समाजवाद एवं राजनीति के क्षेत्र में अहम योगदान रहा, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »