24 Apr 2024, 01:07:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में पुजारी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2018 8:01PM | Updated Date: Oct 16 2018 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना इलाके में आज सड़क हादसे में एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय दरगाहपुर दुर्गा स्थान के पुजारी मुन्ना चौधरी जब सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में पुजारी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके पर से फरार हो गया।

इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और घटनास्थल के समीप राष्ट्रीय उच्च संख्या 28 को जाम कर दिया। उग्र लोगों ने तेघड़ा पेट्रोल पंप के  संचालक पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाते हुए पंप पर तोड़फोड़ भी की। जाम होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम को खत्म कराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »