23 Apr 2024, 23:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

असम और मेघालय में 24 घंटे में भारी बारिश का आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 6:17PM | Updated Date: Sep 26 2018 6:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। असम और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है।  इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है और असम, मेघालय , गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा,  उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।  दक्षिण पश्चिम मानसून असम, मेघालय और आंतरिक कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में सक्रिय रहा जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात , महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ में मानसून कमजोर पड़ रहा है।
 
पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई स्थानों पर बारिश हुयी। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम , त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और गुजरात में मानसून शुष्क रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »