29 Mar 2024, 20:52:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आधार पर फैसला मेरे रुख को सही ठहराता है : सीएम ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 6:13PM | Updated Date: Sep 26 2018 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिलान। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आधार पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह उनके रुख को सही ठहराता है। बनर्जी ने यहां मीडिया से कहा, "लोगों के पास कुछ अधिकार होने चाहिए। अगर बैंक और मोबाइल फोन आधार कार्ड से जुड़े रहेंगे, तो लोगों से जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक हो जाएगी।
 
यह लॉजिक सही है और अटूट है, यह आज साबित हो गया। अपने राज्य के लिए निवेश जुटाने इस समय इटली में मौजूद बनर्जी ने कहा, "हम सरकारी सुरक्षा या आंतरिक सुरक्षा पर सवाल नहीं उठाते हैं। लेकिन अगर मेरा खाता संख्या सार्वजनिक हो गया, तो मेरे साथ धोखा हो सकता है। यह एटीएम निकासी में हो चुका है।"
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »