24 Apr 2024, 17:55:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 5:41PM | Updated Date: Sep 26 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में आज जाजोर बास के समीप सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। थाने के सहायक उपनिरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद इन सभी घायलो को स्थानीय लोगों ने सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र के कोटा कला निवासी इस्माइल खां उसका पुत्र ईनस एवं पुत्री हंसिरा बाइक पर सवार होकर अपने गांव से अस्पताल आ रहे थे

इस दौरान जाजोर बास के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी इस घटना में स्माइल एवं ईनस की मौत हो गई जबकि पुत्री हंसिका गंभीर रुप से घायल हो गई। सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी की जाजोर बास के समीप 3 लोग घायल अवस्था में पड़े इसके बाद मौके पर वह पहुंचे और घायलों को अस्पताल लाए जहां पिता-पुत्र की मौत हो गई पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मृतक के शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »