26 Apr 2024, 04:50:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने मे सरकार विफल - शाहीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 5:40PM | Updated Date: Sep 26 2018 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बिहार की नीतीश सरकार को विधि-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल करार दिया और कहा कि बिहार में अपराधियों एवं माि‍फियाओं का बोलबाला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समस्तीपुर सहित पूरे बिहार  में बढ़ती हुई आपराधिक घटनाओ से यह प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश  में कानून -व्यवस्था की स्थिति बेहद गंभीर है। सम्पूर्ण बिहार  में अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला है और सरकार 

इनके इशारों पर चल रही है जिससे प्रदेश की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा  रही है। विधायक ने कहा कहा कि समस्तीपुर जिला सहित सम्पूर्ण बिहार में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं । उन्होंने कहा कि हत्या, अपहरण, लूट जैसी वारदात तेज़ी से बढ़ने लगी है। पूरे राज्य में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे है । बिहार में अपराध के बढ़े ग्राफ पर अंकुश लगाने में सरकार विफल साबित हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »