25 Apr 2024, 17:17:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विभिन्न दलों के नेताओं सहित 1179 लोग कांग्रेस में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:35PM | Updated Date: Sep 22 2018 9:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की उपस्थिति में शनिवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पूर्व राज्य मंत्री महेश शर्मा, हरेन्द्र बोरा एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री शर्मा, श्री बोरा और सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए।  इस मौके पर 1179 लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी उपस्थित थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »