29 Mar 2024, 19:16:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लंबे अंतराल के बाद झाबुआ जिले में झमाझम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 9:29PM | Updated Date: Sep 22 2018 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झाबुआ। लंबे अंतराल के बाद मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण झाबुआ में बिजली गुल है। पारा और कालिदेवी के कई निचली बस्ती इलाकों के घरों में पानी घुसने की भी खबरें प्राप्त हुई हैं। जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर से नदी नाले उफान पर हैं। जिले में काफी दिनों से वर्षा नहीं होने से लोगों व किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें थी, लेकिन इस वर्षा ने एक बार फिर से लोगों को गर्मी से निजात दिला दी है और मुरझाती फसलों को भी नया जीवन दे दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »