20 Apr 2024, 06:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

ग्रामीण को गोली मार लूट ले गया ट्रैक्टर ट्रॉली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 6:39PM | Updated Date: Sep 22 2018 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के ईसागढ थाना क्षेत्र में एक लुटेरे ने ग्रामीण पर हमला कर उसे गोली मार दी और उससे नगदी सहित ट्रैक्टर ट्रॉली लूटकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुना जिले के म्याना कस्बे के रहने वाला सोनू धाकड़ एक अज्ञात व्यक्ति के साथ भाड़े पर ट्रैक्टर- ट्राली लेकर ईसागढ़ आया था। जहां से उसे लकड़ी की गुमठी को ट्राली में लादकर वापस म्याना ले जाना था। गुरूवार की रात वह ट्रैक्टर-ट्राली के साथ भर्रोली गांव के रास्ते पर पहुंचा।
 
वहीं कुछ देर रुकने का बोलकर साथ आए व्यक्ति ने उस पर कट्टे से फायर कर दिया। इससे वह गिर पड़ा। इसी दौरान साथ आया व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। गोली का छर्रा लगने से घायल सोनू जैसे तैसे आनंदपुर अस्पताल के ठीक सामने स्थित एक होटल पर पहुंचा और पेट से तौलिया बांधकर रात भर वहीं पड़ा रहा। कल सुबह  डॉयल 100 से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की सर्चिंग में लूटे गए ट्रैक्टर-ट्राली घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर विजयपुरा गांव के पास मिला। पुलिस फिलहाल लूट की इस वारदात की जांच की बात कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »