28 Mar 2024, 17:17:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देहरादून गैंगरेप केस : 4 नाबालिग छात्र सहित 9 लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 4:41PM | Updated Date: Sep 18 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 देहरादून। देहरादून में बोर्डिंग स्कूल की 16 वर्षीय छात्रा के साथ बलात्कार मामले में एक महीने बाद पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 5 और स्कूल के प्रशासनिक सदस्यों को भी तथ्यों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। चारों लड़कों और स्कूल प्रशासन के 5 सदस्यों जिसमें निदेशक, प्रिंसिपल, एक प्रशासनिक अधिकारी और उनकी पत्नी और एक हॉस्टल का केयरटेकर है। पीड़ित लड़की कक्षा 10 की छात्रा है और स्कूल के ही चार बच्चों पर रेप का आरोप लगा है।

इन सभी 9 लोगों का नाम एफआईआर में दर्ज है और इन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'लड़की ने चारों लड़कों द्वारा गैंगरेप के बारे में स्कूल प्रशासन को सूचित किया था लेकिन पुलिस और परिवार वालों को बताने के बदले स्कूल प्रशासन ने उसे गर्भपात के लिए कई तरह की दवाईयां दी।'

उन्होंने कहा, 'स्कूल प्रशासन ने बाद में लड़की को गर्भपात के लिए एक नर्सिंग होम भी लेकर गए। स्कूल प्रशासन ने उस पर काफी दबाव बनाया कि इस गैंगरेप की घटना के बारे में वो किसी को नहीं बताए।'14 अगस्त को हुई गैंगरेप के इस वारदात के बाद देहराहदून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार को प्राथमिक जांच के आदेश दे दिए।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »