19 Apr 2024, 17:06:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

नहीं संभले तो गोवा का भी हो जाएगा केरल जैसा हाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 9:58AM | Updated Date: Aug 20 2018 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पणजी। मशहूर पर्यावरणविद माधव गाडगिल ने चेतावनी दी है कि अगर गोवा ने पर्यावरण के मोर्चे पर ऐहतियात नहीं बरती तो उसका भी हश्र बाढ़ से तबाह हुए केरल जैसा हो सकता है। गाडगिल ने कहा कि कुछ अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी ऐसी गतिविधियां हो रही हैं जिसकी मंशा केवल असीमित मुनाफा कमाना है।
 
गाडगिल कुछ साल पहले बहस का विषय बनी पश्चिमी घाट संबंधी रिपोर्ट लिखने वाली समिति के अगुवा रहे हैं। उन्होंने केरल की विनाशकारी बाढ़ पर कहा, निश्चित ही सभी तरह की समस्याएं पश्चिमी घाट के पर्यावरण मोर्चे पर जमीनी स्तर पर सामने आएंगी। वैसे तो गोवा में पश्चिमी घाट केरल जैसा बहुत ऊंचा नहीं है, लेकिन मैं पक्का हूं कि गोवा भी ऐसी समस्याओं का सामना करेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »