25 Apr 2024, 17:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 9:41AM | Updated Date: Aug 20 2018 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में लड़कियों के साथ दरिंदगी के मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के ससुराल में सीबीआई छापे के दौरान 50 कारतूस मिले हैं। इसके बाद मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रेश्वर वर्मा के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चंद्रेश्वर वर्मा पर मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ कथित संबंध होने के आरोप हैं।
 
दरअसल, सीबीआई ने शुक्रवार को वर्मा के पटना स्थित आवास और उनके बेगूसराय स्थित ससुराल समेत राज्य के चार जिलों में उनके करीब 12 ठिकानों पर छापे मारे थे। चेरिया बरियारपुर थाने के प्रभारी रंजीत कुमार रजक ने कहा कि छापे के दौरान वर्मा के अर्जुन टोला स्थित ससुराल पक्ष के घर से 50 कारतूस मिलने के बाद उनके और पति चंद्रशेखर के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया। 
 
पुलिस ने बताया कि ये कारतूस अलग अलग हथियारों के हैं। रजक ने कहा कि सीबीआई के एक अधिकारी ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विपक्ष के चौतरफा हमले से घिरी नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था। मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर ने इस कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से इस साल जनवरी से जून के बीच 17 बार बात की थी। इस मामले के सामने आने के बाद ही चंद्रेश्वर पर सीबीआई का शिकंजा कसना शुरू हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »