29 Mar 2024, 21:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार में शव उठाने गए थानाध्यक्ष को अपराधियों ने मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 6:00PM | Updated Date: Aug 18 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आरा। बिहार में भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में चौकीदार के पुत्र की हुई हत्या के बाद शव उठाने गयी पुलिस दल पर उग्र लोगों ने हमला किया और गोलियां चलायी जिसमें थानाध्यक्ष घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बजरयां गांव के कटैया टोला में कल देर रात अपराधियों ने चौकीदार के पुत्र लालबाबू यादव (30) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद शव उठाने गई पुलिस दल पर अपराधियों ने हमला कर दिया और गोलियां चलायी, जिसमें थानाध्यक्ष संजय यादव घायल हो गए। थानाध्यक्ष को बांह में गोली लगी है जिसके बाद तत्काल उन्हें आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नागा यादव के होटल पर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे तभी नागा के समर्थकों ने गोलीबारी की जिसमें चौकीदार के पुत्र लालबाबू की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने नागा के होटल और उसके सहयोगी हरेन्द्र यादव के घर जमकर तोड़फोड़ की। उग्र लोगों ने पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया जबकि दो अन्य वाहनों में आग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। इस दौरान छह से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »