29 Mar 2024, 15:09:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बस्ती में सरयू नदी की बाढ़ से 50 गांव प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 5:56PM | Updated Date: Aug 18 2018 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी में बाढ़ के चलते हर्रैया तहसील के 50 से अधिक गांव प्रभावित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शनिवार को नदी खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर बह रही थी। नदी का रूख स्थिर है, लेकिन कटान और बाढ़ से बोई फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। नदी खतरे के बिन्दु 92.730 के बदले 93.380 पर बह रही है।

बाढ़ से रानीपुर, कठवनिया, रामनगर, केशवपुर, फूलडीह, भरथापुर, कल्याणपुर, पडाव, भदोई, बाघानाला, हैदराबाद, जोगापुर, मुनियांवा, मलहनी, रिधौरा, खेमराजपुर, पकड़ी, कन्हईपुर, लकड़ी, छतौना, सन्दालपुर, सहजौरा, कवलपुर, चानपुर, खजांचीपुर, विस्मदासपुर, सुविकाबाबू, टेड़वा, दिलासपुर, पहड़ावापुर, बरदिया लोहार, बाढ की पानी में घिर गए हैं। उन्होने बताया कि नदी कई स्थानों पर कटान कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा कटान रोकने और बाढ़ पीडितों को हर सम्भव सहायता देने का निर्देश दिया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »