20 Apr 2024, 18:36:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

घाटी में बारिश का प्रकोप हुआ कम, मरने वालोें की संख्‍या 17 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2015 10:59AM | Updated Date: Mar 31 2015 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं होने से बाढ का खतरा कम हो गया है और झेलम नदी के जलस्तर में गिरावट आई है। नदी में पानी बाढ के स्तर से नीचे बह रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के संगम में झेलम का जलस्तर 16.45 फुट है जो कि 24 घंटे पहले के 22.80 फुट के जलस्तर की तुलना में छह फुट कम है।
 
 
उन्होंने बताया कि शहर के राम मुंशी बाग में भी जलस्तर में डेढ फुट से अधिक की गिरावट आई है और जलस्तर के दिन में और गिरने की उम्मीद है। हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं लेकिन पिछले 24 घंटों में ताजा बारिश नहीं हुई है जिससे शहर में बाढ आने की चिंता कम हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज दिन में तथा कल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। 
 
 
 
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, कश्मीर में आगामी 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गत शनिवार और रविवार को भारी बारिश के कारण झेलम और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर अचानक बढ गया था जिसके कारण बाढ की आशंका से घाटी के लोगों में घबराहट पैदा हो गई थी। पिछले वर्ष सितंबर में भी बाढ के कारण कश्मीर का काफी हिस्सा तबाह हो गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »