23 Apr 2024, 16:46:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

13 राज्यों में भारी बरसात की चेतावनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 9:55AM | Updated Date: Aug 16 2018 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। 2 राज्य तो ऐसे हैं जहां रेड अलर्ट जारी हुआ है और 4 राज्यों में नारंगी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अगस्त को देश के ज्यादातर हिस्सों में बरसात होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, विभाग के मुताबिक इन दोनो राज्यों में कुछेक जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, तमिलनाडू, केरल और दक्षिणी कर्नाटक के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछेक जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »