28 Mar 2024, 19:51:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

कांस्टेबल सलीम की हत्या में शामिल 3 आतंकियों को सेना ने किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2018 10:32AM | Updated Date: Jul 22 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। राज्य पुलिस प्रमुख (डीजीपी) एसपी वैद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड वाली जगह से तीन शव बरामद हुए हैं।
 
आतंकियों के शवों के पास हथियार बरमाद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन आतंकी कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ उसी जगह पर हुई जहां पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल सलीम शाह की हत्या की गई थी। 
 
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
 
फिलहाल सेना का सर्च अभियान जारी है। उल्लेखनीय है कि कुलगाम में आतंकवादियों ने कांस्टेबल सलीम शाह को शुक्रवार देर रात अगवा उनकी हत्या की गई थी, तब वो छुट्टी पर थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »