29 Mar 2024, 06:55:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लालटेन फटने से चार बच्चे घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 5:16PM | Updated Date: Jul 21 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुपौली दीरा टोला में लालटेन फटने से चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण शुक्रवार की देर शाम स्थानीय निवासी रवि मंडल के बच्चे लालटेन जलाकर पढ़ने बैठे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ अचानक लालटेन फट गया जिसकी चपेट में आकर रवि मंडल की पुत्री ब्यूटी कुमारी (06), स्वीटी कुमारी (05) एवं उसका पुत्र सागर कुमार (04) के अलावा दिनेश कुमार मंडल की पुत्री रिजू कुमारी (15) घायल हो गयीं।

परिजनों ने तत्काल सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भवानीपुर में भर्ती कराया जहां आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। इस बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा० नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के मुताबिक बच्चों का उपचार किया गया। बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »