25 Apr 2024, 17:42:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दो ट्रकों के बीच फंसने से युवक की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2018 5:13PM | Updated Date: Jul 21 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में दो ट्रकों के बीच आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बिहार का रहने वाला था। रात के अंधेरे में खड़े एक ट्रक के आगे खड़े एक युवक की एक दूसरे ट्रक के अचानक पीछे (बैक)करने के दौरान दोनों ट्रकों के बीच फंस जाने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक बिहार प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार देर रात नियंत्रण कक्ष के माध्यम से थाना पटेलनगर को सूचना मिली कि देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर में दो ट्रकों के बीच एक युवक के फंस जाने से उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को ट्रकों के बीच से निकालकर आपात सेवा 108 से ले जाने को कहा लेकिन आपात सेवा कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मन्नू कुमार उर्फ राजा पुत्र दोमन ताती निवासी बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।  शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »