29 Mar 2024, 14:38:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर, हालत गम्भीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2018 7:23PM | Updated Date: Jul 20 2018 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले के रूड़े के कलां गांव में एक व्यक्ति ने आज पत्नी की गला घोंट और तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या करने के बाद खुद भी जहर निगल लिया। पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त बलंवदर कौर के रूप में की गई है। आरोपी करमजीत सिंह ने पहले पत्नी का गला घोंटा और इसके बाद तेज धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद जहरीला पदार्थ निगल कर बरनाला सदर थाने में आत्म समर्पण कर दिया। तबीयत खराब होने पर पुलिस करमजीत को पहले बरनाला सिविल अस्पताल ले गई लेकिन हालत गम्भीर देखते हुये डॉक्टरों ने उसे पटियाला के सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया गया। घटना के पीछे ससुराल की जमीन होने कारण बताया गया है। इस बीच मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने करमजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »